Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
32 दिनों से जारी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
raipur, NHM employees

रायपुर । सरकार की सख्ती के बाद शुक्रवार देर रात 32 दिनों से जारी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। शासन की आंदोलनकारियों कर्मचारियों की बर्खास्तगी की आखिरी चेतावनी के बाद देर शाम तक सभी जिलों में एनएचएम कर्मियों ने अपनी हडताल समाप्त कर ज्वाइनिंग देनी शुरू कर दी है ।

हड़ताल समाप्त होने के बाद आज शनिवार से एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी है कि सरकार ने कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 4 मांगों को मान लिया है। 3 मांगों पर समिति गठित की गई है और शेष 3 मांगों पर उच्च स्तरीय चर्चा चल रही है।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश के अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारी 18 अगस्त से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर थे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।इन मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति सहित 10 सूत्रीय मांगें शामिल हैं। इन कर्मचारियों की हड़ताल से पीएचसी, सीएचसी, सब हेल्थ सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो गई थी और लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में जानकारी थी की हड़ताल ख़त्म कर दी गई है।

 

MadhyaBharat 20 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.