Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महामाया मंदिर मार्ग पर यातायात डाइवर्जन लागू
ambikapur,Traffic diversion, Mahamaya Temple route

अंबिकापुर। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर के महामाया मंदिर मार्ग पर विशेष यातायात निर्देशिका जारी की है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जिससे मंदिर तक जाने वाले रास्तों पर वाहन दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति बनती है। इसी समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं।

 

निर्देशों के अनुसार, चारपहिया वाहन और ऑटो चालक अब सीधे सदभावना चौक से महामाया मंदिर नहीं जा सकेंगे। उन्हें चांदनी चौक–घुटरापारा मार्ग से होकर मंदिर पहुंचना होगा और अपने वाहन मंदिर के सामने मैदान में पार्क करना होगा। वहीं, दोपहिया वाहन चालक होटल इंद्रवाटिका तक ही अपने वाहन ले जा सकेंगे। यहां सामने बने मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां से श्रद्धालुओं को पैदल मंदिर जाना होगा।

 

इसके अलावा, लरंग साय चौक से भारत माता चौक तक भारी वाहनों की आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध प्रतिदिन सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में लरंग साय चौक से आने वाले ट्रक एवं हाइवा को गांधी चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि भारत माता चौक से आने वाले भारी वाहन बिलासपुर चौक होकर गुजरेंगे।

 

सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुगम व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

 

MadhyaBharat 21 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.