Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कंटेनर और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत
agarmalwa,Two people died , container and a car
आगरमालवा । मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर  ग्राम तनोड़िया के समीप ग्राम गुंदीकला फंटे के पास मंगलवार को एक कंटेनर और कार की  भिडंत हो गई। इस हादसे में मुम्बई निवासी एक महिला सहित दो लोगों की  मौत हो गई, वही एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार आगरमालवा जिला चिकित्सालय में करने के बाद उसे ईलाज के लिये रैफर किया गया है।
 
मृतकों में मुम्बई निवासी एक महिला शुभांगी मेहता तथा कैब कर ड्रायवर उज्जैन निवासी महेश चौरसिया शामिल है। हादसे में घायल महिला का नाम कविता है जो कि मुम्बई की रहने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो महिलाएं उज्जैन से एक कैब में सवार होकर आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्ध पीठ माँ बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिये जा रही थी। कार उज्जैन से आगरमालवा की और आ रही थी कि ग्राम गुंदीकला फंटे के पास ओव्हरटेक करते समय कार एक कंटेनर से टकरा गई जिससे यह हादसा घटित हो गया। घटना के बाद से ही कंटेनर का चालक फरार है। 

 

MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.