Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हाथियों के आतंक से शिक्षा पर भी संकट
korba,  terror of elephants,threat to education

कोरबा । छत्तीसगढ़ के काेरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत तनेरा क्षेत्र में हाथियों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। खेतों और घरों को नुकसान पहुँचाने के बाद अब हाथियों की मौजूदगी से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ने लगा है।
तनेरा स्थित शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य ने बीते 19 सितम्बर काे जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा को पत्र लिखकर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया है। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल परिसर के आसपास सुबह 8 बजे से ही हाथियों का झुंड दिखाई देता है, जिसकी वजह से विद्यार्थी और शिक्षक भयभीत रहते हैं। विशेषकर दूरस्थ गाँवों से आने वाले बच्चे नियमित रूप से स्कूल पहुँच नहीं पा रहे हैं।
पत्र में उल्लेख है कि कई बार हाथियों की गतिविधियों के कारण सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक कक्षाएं बाधित हो जाती हैं। विद्यार्थी स्कूल में फंसे रहते हैं और समय पर सुरक्षित घर नहीं लौट पाते। इस वजह से अभिभावकों में भय व्याप्त है और वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से हिचकिचाने लगे हैं।
तनेरा, सरमा सहित आसपास के गाँवों में हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। पिछले एक सप्ताह में हाथियों द्वारा फसलें रौंदे जाने और घरों को क्षति पहुँचाने की कई घटनाएँ सामने आई हैं। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह ग्राम सरमा के पास आक्रोश जताते हुए सड़क पर बेरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी।
इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग का अमला केवल औपचारिक दौरे तक ही सीमित रहता है। हाथियों का झुंड दिन-रात गाँवों के आसपास मंडराता रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से प्रशासन से त्वरित एवं स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।

ग्रामीणों ने आज बुधवार काे चर्चा में बताया कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बच्चों की शिक्षा पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी।

ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा है कि अब सिर्फ दौरे और औपचारिक कार्यवाही से काम नहीं चलेगा। प्रशासन और वन विभाग को ठोस कार्ययोजना बनाकर हाथियों को गाँवों से दूर सुरक्षित स्थानों की ओर खदेड़ने की व्यवस्था करनी होगी।

बड़ी दुर्घटना की आशंका

हाथियों के लगातार गाँवों में प्रवेश और स्कूल के आसपास मंडराने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि बच्चे न तो ठीक से पढ़ पा रहे हैं और न ही अभिभावक उन्हें निश्चिंत होकर स्कूल भेज पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

 

MadhyaBharat 24 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.