Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एक बार फिर विवादों में बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित
balrampur, BMO Dr. Hemant Dixit, controversy once again

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल हॉस्पिटल के बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए है। उनपर महिला नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, अमर्यादित टिप्पणियां और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे है। अब यह मामला तुल पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन ने पूरे घटनाक्रम को लेकर बलरामपुर सीएमएचओ डॉक्टर बसंत सिंह को पत्र लिखा है और डॉक्टर हेमंत दीक्षित पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की है। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि, यदि 2-3 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो नर्सिंग स्टाफ आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

 

पूर्व में भी लगे आरोप

 

डॉक्टर हेमंत दीक्षित इससे पूर्व रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। इसके बाद उन्हें प्रमोट कर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बनाया गया। बीएमओ बनने के बाद सौ बिस्तर अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉक्टर हेमंत दीक्षित पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप लगा था। जिसके बाद बलरामपुर जिले के सीएमएचओ बसंत सिंह ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल से हटा दिया था। इसके बाद उन्हें वाड्रफनगर सिविल हॉस्पिटल का बीएमओ बनाया गया।

 

एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में डॉ. दीक्षित का रवैया न केवल नर्सिंग स्टाफ के प्रति अपमानजनक है बल्कि महिला कर्मियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला भी है। आरोप है कि, बीएमओ आए दिन स्टाफ पर अनुचित टिप्पणियां करते हैं और कामकाज में अनावश्यक दखल देकर कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान करते हैं।

 

बलरामपुर सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह को दिए पत्र में कहा गया है कि, अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी अव्यवस्था और डॉक्टर के बर्ताव की वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार ऐसी स्थिति बनी कि नर्सिंग स्टाफ भयभीत होकर काम करता रहा, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई। सरकार और प्रशासन से शिकायत नर्सेस एसोसिएशन ने न केवल सीएमएचओ बलरामपुर बल्कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, लोक स्वास्थ्य मंत्री, संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ, संभागीय संयुक्त संचालक सहित शीर्ष अधिकारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। संगठन ने इसे नर्सों की अस्मिता और कार्यस्थल की गरिमा से जुड़ा मामला बताया है।

 

आंदोलन की चेतावनी

 

एसोसिएशन का कहना है कि यदि डॉ. दीक्षित को पद से नहीं हटाया गया तो नर्सिंग स्टाफ सामूहिक रूप से अस्पताल से कार्य बहिष्कार कर देगा। अब देखना है कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मामले पर क्या रुख अपनाता है और क्या वाकई डॉ. दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं।

 

बलरामपुर सीएमएचओ बसंत सिंह ने आज बुधवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि, इस पूरे प्रकरण की जांच वाड्रफनगर एसडीएम नीरनिधि नन्देहा कर रहे है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 24 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.