Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर, बस्‍तर के लोग व‍िकास चाहते हैं : विजय शर्मा
raipur, Naxalism , extinction in Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नक्सल विरोधी दस्ता ने माओवादी संगठन से जुड़े पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपित जग्गू और कमला फर्जी आधार कार्ड के जरिए मकान लेकर रह रहे थे। इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि नक्सलवाद समापन की ओर है। बड़ी संख्‍या में नक्‍सली आत्‍मसमर्पण कर रहे हैं और गिरफ्तार किए जा रहे हैं।


गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद पर प्रहार जारी है। सुरक्षा एजेंसियों और जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इन अभियानों के तहत नक्सली या 

तो गिरफ्तार किए जा रहे हैं या फिर वे जवाबी कार्रवाई में मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर नक्सलवाद का समापन हो जाएगा। हाल में बहुत बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बस्तर के लोग अब नहीं चाहते हैं कि नक्सलवाद हो। बस्‍तर के लोग चाहते हैं क‍ि उनके गांव तक विकास पहुंचे।

उल्‍लेखनीय है कि गुरुवार को नक्सल विरोधी दस्ता और पुलिस की टीम ने रायपुर में नक्सल संगठन में सक्रिय रूप से जुड़े दंपति को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपना फर्जी आधार कार्ड बनाया और मकान लेकर रह रहे थे। फ‍िलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है।

MadhyaBharat 26 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.