Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जंगल का केवल 20 प्रतिशत पर्यटकों के लिए खुला इसके विस्तार से होगा आदिवासियों का विकास: गडकरी
new delhi,   open for tourists,  Gadkari

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान में जंगल का केवल 20 प्रतिशत ही पर्यटकों के लिए खुला है और बाकी 80 प्रतिशत वन्य क्षेत्र सुरक्षित रखा गया है। वन्य जीवन को नुकसान पहुंचाए बिना यदि जंगलों के और ज्यादा हिस्से को पर्यटकों के लिए खोला जाए तो स्थानीय आदिवासियों के विकास और उन्नति को और बढ़ावा मिलेगा।

गडकरी ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कहा कि नागपुर और आसपास के जंगलों का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागपुर से जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघों की सुरक्षा के लिए विशेष संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें सड़क के नीचे मार्ग और ऊपर जंगल जैसी व्यवस्था शामिल है, ताकि वन्य जीवन और सड़क यातायात में संतुलन बना रहे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान और महाराष्ट्र के जंगलों में पर्यटन के अवसरों का विस्तार किया गया है और इसमें स्थानीय आदिवासी युवाओं को रोजगार भी मिला है। पर्यटन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने और प्रदूषण व ध्वनि नियंत्रण के लिए सर्वोच्च न्यायालय की समिति द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र का लगभग 80 प्रतिशत वन्य क्षेत्र विदर्भ में स्थित है। उनके संसदीय क्षेत्र को “टाइगर कैपिटल” के रूप में जाना जाता है। इस क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण तथा स्थानीय रोजगार सृजन दोनों पर बराबर ध्यान दिया जा रहा है।

 

 

MadhyaBharat 27 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.