Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमरकंटक में घना कोहरा और झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
anuppur,  heavy rains,  Amarkantak

अनूपपुर । माँ नर्मदा की पावन जन्मस्थली प्राकृतिक वैभव और आध्यात्मिक आस्था से सराबोर विश्वविख्यात मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित पवित्र नगरी अमरकंटक इन दिनों मौसम की अनूठी करवट का साक्षी बन रही है। बीते चार दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र को भिगो रहा है। 26-27 सितंबर की रात्रि से शुरू हुई मूसलधार बारिश से जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले के वातावरण को और भी शीतल बना दिया। जो रविवार को भी रूक-रूक के हो रहीं हैं। वही यह दृश्य पर्यटकों के लिए मानो स्वर्ग जैसा लग रहा है। घने कोहरे से पूरा मंदिर प्रांगण दिखाई नहीं दे रहा है फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था को कम नहीं पा रही है।


पवित्र नगरी अमरकंटक में सुबह-शाम कोहरे की घनी परत पूरे नगर पर अपनी चादर तान लेती है, तब अमरकंटक का दृश्य किसी अलौकिक धरा से कम प्रतीत नहीं होता। परंतु इस सौंदर्य के साथ कठिनाई भी जुड़ी है। दृश्यता घटने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों और दर्शनार्थियों को सफर में परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्षा और कोहरे का प्रभाव विद्युत व्यवस्था पर भी असर पड़ा हैं। बिजली कभी आती है, तो कभी अचानक गुल हो जाती है। मानो बादलों की गर्जना और बिजली की आँख–मिचौली मिलकर लोगों की धैर्य परीक्षा ले रही हो।


मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्व में ही चेताया था कि वायुमंडल में बने कम दबाव का क्षेत्र 28 सितंबर तक अच्छी-खासी वर्षा ला सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया था। विभाग की भविष्यवाणी अब शत-प्रतिशत सच साबित हो रही है। अमरकंटक ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र भी निरंतर भारी बारिश से तरबतर हो चुके हैं। यद्यपि लगातार वर्षा और कोहरे ने तापमान को गिराकर उमस भरे मौसम से लोगों को राहत प्रदान की है, किंतु शारदीय नवरात्रि महापर्व के आयोजन और धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित हुए बिना नहीं रहे। जिले भर के मंदिरों के प्रांगणों और देवी मंडपों में श्रद्धालुओं की आस्था बरसते मेघों के बीच भी अडिग है। नर्मदा तट पर गूंजते भजनों और पूजन-अर्चन के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि चाहे मौसम जैसा भी हो, भक्ति की धारा अविरल बहती रहती है।

 

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.