Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश से कई इलाके पानी में डूबे
mumbai, Torrential rains , various districts

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी हो रही मूसलाधार बारिश से कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और अधिकांश इलाके पानी में डूब गए हैं। आपातकालीन प्रबंधन विभाग की सूचना के बाद संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है।


आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने आज बताया कि मुंबई के आस पास और मराठवाड़ा में मूसलाधार बारिश जारी है। इसके फलस्वरुप जायकवाड़ी, सीना कोलेगांव, कोयना और गोसीखुर्द सहित प्रमुख बांधों से पानी छोडऩा शुरू कर दिया है, जिससे ग्रामीण सहित कई इलाके पानी से घिर गए हैं। जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण जायकवाड़ी बांध से गोदावरी नदी में 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जबकि सीना नदी पर बने बांधों से 60,000-75,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। विदर्भ में, प्रशासन ने गोसीखुर्द बांध के 19 गेट खोल दिए, जिससे नदी किनारे के निवासियों को हाई अलर्ट पर रखा गया। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और नदियां खतरे के निशान के पास बह रही है। नदियों का जलस्तर बढऩे से बाढ़ का पानी खेतों के साथ -घरों में भी घुस गया है और कई जगह ग्रामीण पानी में फंस गए हैं। इन सभी को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नौसेना की मदद से बचाया जा रहा है।


मुंबई में आज रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ, जिससे यात्रियों को गोरेगांव पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, विक्रोली-छेड़ा नगर और अमर महल-सायन के बीच पूर्वी एक्सप्रेस हाइवे और दादर में तिलक ब्रिज सहित प्रमुख मार्गों पर जाम का सामना करना पड़ा। अंधेरी सबवे, जो लगभग दो फीट पानी में डूबा हुआ था। सुबह के अधिकांश समय बंद रहा, लेकिन पानी कम होने के बाद इसे फिर से खोल दिया गया। पुलिस ने यात्रियों को जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है। मलाड से दहिसर और टोल प्लाजा तक दक्षिण की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात धीमी गति से चल रहा है। आज सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला कलेक्टरों के साथ मराठवाड़ा और सोलापुर में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और उन्हें भोजन, आश्रय और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.