Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जैसीनगर का नाम बदलने पर दांगी समाज ने किया प्रदर्शन
rajgarh, Dangi community, Jaisinghnagar

राजगढ़ । सागर जिले के जैसीनगर का नाम बदलकर शिवनगर करने पर जिले के दांगी समाजजन ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। दांगी समाज ने रैली निकालकर नारेबाजी की और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में उल्लेखित है कि जैसीनगर समाज की एतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान है। इस नगर को 16-17वीं शताब्दी में दांगी क्षत्रिय वंश के शासक महाराज जयसिंह जूदेव ने बसाया था, आज भी इस क्षेत्र में दांगी समाज की बाहुलता है। समाजजन ने इस बदलाव को इतिहास और समाज की अस्मिता पर सीधा हमला बताया। समाजजन ने महाराज जयसिंह को हिन्दूवादी और स्वाभिमानी व्यक्तित्व का प्रतीक बताया, उनके नाम को बदलना पूरे समाज के गौरव और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना है।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व आल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उनका कहना है कि यदि नाम बदलना ही है तो जयसिंहनगर या जयसिंहपुर रखा जाए। समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस निर्णय पर पुनर्विचार नही किया तो संपूर्ण दांगी समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन व मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि दांगी समाज शांतिप्रिय है, लेकिन अपने गौरव और विरासत की रक्षा के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नही हटेगा।

MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.