Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ईडी ने 10 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई की सिफारिश
raipur, ED recommends , IAS and IPS officers

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकार को पत्र लिखकर 10 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।

 

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज मीडिया से बातचीत में उक्त जानकारी देते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को हमारी सरकार नहीं छोड़ेगी। हमारी सरकार उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

ईडी के अनुसार कोयला परिवहन पर लगने वाली लेवी में सुनियोजित तरीके हेरफेर किया गया। ऑनलाइन परमिट सिस्टम को जानबूझकर ऑफलाइन किया गया ताकि अवैध वसूली आसान हो सके। इस अवैध तंत्र से राज्य सरकार को 570 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा और कुछ चुनिंदा अधिकारी व कारोबारी लाभान्वित हुए।

 

कोल लेवी घोटाले में ईडी ने आज जानकारी दी कि मुख्य सचिव और ईओडब्ल्यू को 10 वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा पत्र भेजा है। राज्य में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ईओडब्ल्यू प्रकरण दर्ज करता है, लेकिन अधिकारियों के विरुद्ध सीधी कार्रवाई का अधिकार ईओडब्ल्यू को नहीं है।

गौरतलब है कि इस मामले में कई आरोपितों को जमानत मिल चुकी है जबकि जांच अभी भी जारी है। इस मामले में ईडी ने अब तक 36 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें अब तक निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को जेल हो चुकी है। हालांकि फिलहाल सभी आरोपित जमानत पर जेल से बाहर हैं।

MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.