Since: 23-09-2009

  Latest News :
पिछले 10 वर्षों में नारियल फाइबर उत्पादों के निर्यात में 305 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.   समुद्री क्षेत्र को लेकर जागरूकता, अंतरसंचालनीयता और समुद्री सहयोग को मजबूत करना एक स्थिर और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था की कुंजी है: राजनाथ सिंह.   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का राज्यों को संदेश- पराली जलाने की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर उतरें, अब समय बहुत कम.   आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए.   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया.   शिवराज ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा कांग्रेस परजीवी पार्टी.   बैंक अधिकारी बनकर पेंशन कार्ड अपडेट एवं टैक्स में छूट का झांसा देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6 लाख रूपए की हुई थी ठगी.   नरोत्तम मिश्रा की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात फिर शुरू हुई सियासी हलचल.   सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.   अर्बन कॉन्क्लेव में अर्बन चैलेंज फंड की परियोजनाओं को मिलेगा नया आयाम.   पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सिंधिया को घेरा, 400 कमरों के महल में रहने वाला गरीब !.   रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाए जाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा.   विकास अनुज्ञा निरस्त होने पर CGRERA की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर की \'सौराष्ट्र\' रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त.   जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड.   किसानों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन.   मुख्यमंत्री साय ने की मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.  
भारत ने मोहसिन नक़वी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार
new delhi, India refuses, accept Asia Cup trophy

नई दिल्ली । एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीतने के बावजूद भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

 

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड नौवीं बार अपने नाम किया। लेकिन मैच के बाद की प्रस्तुति समारोह (पोस्ट-मैच सेरेमनी) विवादों में घिर गया। पाकिस्तान टीम ने अंतिम गेंद फेंके जाने के बाद करीब एक घंटे तक प्रस्तुति समारोह में देरी की। इस बीच, मोहसिन नक़वी ट्रॉफी और मेडल्स देने के लिए मौजूद थे।

 

प्रस्तुतकर्ता साइमन डूल ने घोषणा की थी कि नक़वी पाकिस्तान खिलाड़ियों को रनर-अप मेडल्स देंगे, लेकिन उनकी जगह बांग्लादेश के अमीनुल इस्लाम ने खिलाड़ियों को मेडल्स थमाए। नक़वी ने केवल रनर-अप चेक पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा को सौंपा।

 

इसके बाद डूल ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने न तो मेडल्स और न ही ट्रॉफी लेने से सहमति जताई। इसके चलते समारोह अचानक समाप्त करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी इसके बाद केवल चैंपियंस बैनर के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।

 

गौरतलब है कि फाइनल से पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान बोर्ड प्रमुख से ट्रॉफी लेने से इनकार करेगी। टूर्नामेंट के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से पोस्ट-मैच हैंडशेक करने से परहेज़ किया था। यहां तक कि सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाक कप्तान सलमान को अभिवादन नहीं किया। फाइनल के बाद तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने भी हैंडशेक करने से दूरी बनाए रखी।

 

 

MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.