Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
भाजपा कार्यालय की पहचान सुविधाओं से नहीं, जनसेवा और जनसुनवाई से होनी चाहिए : मोदी
new delhi, BJP office , Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा के इस कार्यालय की पहचान इसकी भव्यता या सुविधाओं से नहीं बल्कि जनसुनवाई और जनसेवा से होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यालय केवल एक इमारत नहीं बल्कि सेवा और संवेदना का केंद्र है। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ता यहां तभी आएं जब वे किसी जरूरतमंद की उम्मीदें लेकर आएं। इस कार्यालय से लिए गए फैसले जितने संवेदनशील और सेवा भाव से प्रेरित होंगे, उतना ही दिल्ली के नागरिकों का हित सुनिश्चित होगा।”
नवरात्रि के अवसर पर उद्घाटन को विशेष बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर भाजपा के लिए नए सपनों और नए संकल्पों से भरा है। उन्होंने दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने 45 वर्षों की यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं और आज यह एक विशाल संगठन के रूप में देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा की जड़ें 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में स्थापित जनसंघ से जुड़ी हैं। दिल्ली जनसंघ को अपना पहला अध्यक्ष वैद्य गुरुदत्त के रूप में मिला था। समय-समय पर एलके आडवाणी, डॉ. भाई महावीर और हरदयाल देवगुण जैसे नेताओं ने संगठन को मजबूत किया। वर्ष 1980 में भाजपा के गठन के बाद दिल्ली की कमान वीके मल्होत्रा के हाथों में रही।
प्रधानमंत्री ने दिल्ली भाजपा के अतीत को याद करते हुए कहा कि मदनलाल खुराना, साहब सिंह वर्मा, केदारनाथ साहनी जैसे दिग्गज नेताओं ने पार्टी को दिल्ली में मजबूती दी। वहीं, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे नेताओं ने अपना जीवन भाजपा और जनता की सेवा को समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली और भाजपा का संबंध केवल एक राजनीतिक संगठन और एक शहर का रिश्ता नहीं है बल्कि यह संबंध सेवा, संस्कार और संघर्ष से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि बंटवारे के बाद जब लाखों शरणार्थी दिल्ली आए, तब जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने उनके पुनर्वास का कार्य संभाला।
आपातकाल के दौर में संगठन के पदाधिकारियों ने सत्ता के दमन के खिलाफ संघर्ष किया और 1984 के सिख विरोधी दंगों के समय कार्यकर्ताओं ने हर संभव मदद कर पीड़ित परिवारों का साथ दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली भाजपा का यह त्याग और संघर्ष ही उसे जनता से जोड़े रखता है।
उन्होंने कहा कि अतीत में जब भी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन हुए, उनका केंद्र दिल्ली रहा। उस दौर में जब पार्टी के पास सीमित संसाधन थे, तब भी दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश से आए कार्यकर्ताओं को अपने घरों में ठहराकर संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने नए प्रदेश कार्यालय को केवल एक इमारत न बताते हुए उसे देवालय की संज्ञा दी। उन्होंने कहा, “हमारे लिए कोई भी भाजपा कार्यालय किसी मंदिर से कम नहीं है। यह कार्यालय हमारी पार्टी को जमीन और जन-अपेक्षाओं से जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए सरकार में है और यह कार्यालय उस चेतना को जागृत करता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से जनता ने अपने बेहतर भविष्य की उम्मीदें पार्टी पर जताई हैं। झुग्गी-बस्तियों में नए मकान, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को आधुनिक बनाने, यमुना की सफाई और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली भाजपा संगठन और सरकार मिलकर काम करेंगे तो विकसित भारत और विकसित दिल्ली का सपना तेजी से पूरा होगा।
मोदी ने भाजपा सरकारों के सुशासन मॉडल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र को अपनाते हुए काम किया है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वातावरण बनाया है। उन्होंने कर सुधारों का उल्लेख करते हुए बताया कि 2014 से पहले दो लाख रुपये से अधिक आय पर टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब 12 लाख रुपये तक की आय कर मुक्त है। इसी तरह जीएसटी से भी आम परिवारों की बचत में इजाफा हुआ है। इन सुधारों से हर साल देशवासियों को करीब ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हो रही है।
प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी का लाभ प्रत्येक सामान्य व्यक्ति तक पहुंचाएं और दुकानदारों व ग्राहकों को इसके प्रति जागरूक करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हमें ‘स्वदेश अपनाओ’ अभियान को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे देशभर में दुकानों पर “ये स्वदेश है” बोर्ड लगाने का अभियान चलाएं। प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक एकता को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली भारत की विविधता का प्रतिबिंब है। देश के सभी राज्यों के प्रमुख त्योहार दिल्ली में मनाए जाने चाहिए ताकि यह संदेश जाए कि भारत एक परिवार है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब सिंगापुर में दीपावली पर रोशनी होती है या अन्य देशों में उनके प्रमुख नेता दीप जलाते हैं तो भारतीयों को गर्व होता है। इसी तरह भारत में भी अगर हर राज्य का त्योहार पूरे देश में मनाया जाए तो एकता की भावना और मजबूत होगी।

MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.