Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
घर के अंदर लहुलुहान हाल में मिला बुजुर्ग महिला का शव
rajgarh,  body of an elderly woman ,  pool of blood

राजगढ़ । माचलपुर थाना क्षेत्र के लोधा माेहल्ले में घर के अंदर 70 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला का लहुलुहान अवस्था में शव मिला। महिला के सिर में गहरे चोट के निशान देखे गए है, वहीं मौके पर खून से सना फावड़ा मिला है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और प्रथम दृष्ट्या में हत्या का मामला मानते हुए पड़ताल शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात लोधा माेहल्ला स्थित मकान में 70 वर्षीय सरदारबाई पत्नी भंवरलाल लववंशी का लहुलुहान अवस्था में शव मिला, जिसके सिर में गहरे चोट के निशान देखे गए। बताया गया है कि महिला पिछले पांच सालों से लकवाग्रस्त है, वहीं उसका पति मजदूरी कर अपना जीवनबसर कर रहा है। घटना के दौरान महिला का पति अपनी बेटी जमुना के साथ गरबा देखने गए थे, लौटकर देखा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर दरवाजा नही खोला गया तो पड़ोसी दीवार कूंदकर घर के अंदर दाखिल हुआ, जहां सरदारबाई खून से लथपथ पड़ी थी साथ ही शव से कुछ दूरी पर खून से सना पड़ा फावड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, डाॅग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या में मामला हत्या का मानते हुए अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

 

MadhyaBharat 1 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.