Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  
नवरात्र में चल रहे भंडारे में घुसी बेलगाम बस
jabalpur, Uncontrolled bus, Navratri bhandara

जबलपुर । मप्र के जबलपुर में सिहोरा थानांतर्गत स्टेडियम के पास गौरी तिराहा में नवरात्रि के उपलक्ष्य में बीती रात चल रहे भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच एक बेलगाम बस अचानक घुस गई और श्रद्धालुओं को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से उन्हें रौंद दिया। हादसे में एक मोटरसाइकिल भी बस के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया।

घायलों में रोली सोनी, ममता कोल, खुशबू वंशकार, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दाहिया, कोदू लाल बर्मन और सोहन लाल सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल सिहोरा पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि बाईपास पर नो-एंट्री होने के बावजूद खाली बस इतनी भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पहुंच गई। लोगों ने प्रशासन और पुलिस की निगरानी पर भी नाराजगी जताई है।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सिहोरा में हुई बस दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से बात कर घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा।  मेडिकल कॉलेज जबलपुर में उपचार भर्ती घायल व्यक्तियों तथा उनके परिजनों से देर रात संभागायुक्त धनंजय सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी इस मौके पर उनके साथ थे। सभी घायलों के उपचार में कोई कसर बाकी नहीं रखने के निर्देश चिकित्सकों को दिये।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार काे बताया कि सिहोरा बस दुर्घटना में उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज रेफर किये गये सभी सात घायलों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी से दस-दस हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।  

 

MadhyaBharat 1 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.