Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नर्मदापुरम में कबाड़े की दुकान में लगी भीषण आग
narmadapuram, massive fire ,n Narmadapuram

नर्मदापुरम । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में मंगलवार रात एक कबाड़ दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी कई फीट ऊंचाई तक नजर आ रही थी। आग की चपेट में पड़ाेस की एक दुकान और मकान भी आ गए। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में मकान और दुकानाें में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हाे गया। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार, इटारसी रोड डबल फाटक पर मंगलवार रात करीब 10 बजे कबाड़े की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें 10 से 15 फीट तक ऊंची उठने लगीं। हादसे में कबाड़े की दुकान के साथ बगल की सेंटिंग दुकान और एक मकान भी चपेट में आ गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और सड़क व ओवरब्रिज से आग  का नजारा देखते रहे। कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो दमकल मौके पर पहुंचीं। पायलट सुरजीत राजपूत और मुकद्दर खान ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कबाड़ और सेंटिंग दुकान का सामान सहित मकान में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडेय ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। आगजनी का केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 1 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.