Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
सालभर में कम से कम 5 हजार रुपये के खादी वस्त्र जरूर खरीदेंः अमित शाह
new delhi,  Khadi clothes , Amit Shah

नई दिल्ली । गांधी जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यहां के कनॉट प्लेस स्थित खादी इंडिया शोरूम पहुंचे। उन्होंने खादी उत्पाद खरीदे और उनका ऑनलाइन भुगतान किया। इस मौके पर अमित शाह ने दिल्ली में खादी महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने बापू के खादी और स्वदेशी के विचारों को नमन करते हुए लोगों से सालाना 5000 रुपये की खादी वस्त्र खरीदने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मौजूद थे।

अमित शाह ने मीडिया कर्मियों से कहा कि हर परिवार को सालाना कम से कम 5000 रुपये की खादी खरीदनी चाहिए। चाहे वह चादर हो, तकिये के कवर हों, पर्दे हों या फिर तौलिए। जब ​​आप ये चीज़ें खरीदते हैं, तो आप किसी के लिए रोज़गार पैदा करते हैं और हज़ारों गरीबों के जीवन में उजाला लाते हैं। जब आप स्वदेशी को अपनाते हैं, तो आप 2047 तक भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के एक महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़ जाते हैं। हज़ारों परिवारों ने अपने घरों में किसी भी विदेशी सामान का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया है। लाखों दुकानदारों ने अपनी दुकानों में विदेशी सामान न बेचने का संकल्प लिया है। उन्होंने देश की जनता से इन दोनों अभियानों को सफल बनाने की अपील की।

अमित शाह ने कहा कि देश में लंबे समय तक खादी और स्वदेशी दोनों को भुला दिया गया था। वर्ष 2003 में जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गुजरात में खादी को पुनर्जीवित करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया। इसके साथ ही 2014 से आज तक खादी का कारोबार सैकड़ों गुना बढ़कर 1.7 अरब रुपये तक पहुंच गया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

MadhyaBharat 2 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.