Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
युवाओं और समाज को एकजुट करने के लिए संघ का विशेष अभियान शुरू : प्रान्त संघचालक
raipur,Sangh

रायपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में संघ अपने शताब्दी वर्ष को बड़े उत्साह के साथ मना रहा है। इसकाे लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयाेजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर 

प्रदेश के संघ के प्रान्त संघचालक डॉ. टोपलाल वर्मा ने गुरुवार बताया कि इस खास माैके पर संघ ने युवाओं को जोड़ने और समाज को एकजुट करने के लिए नए विजन के साथ एक विशेष अभियान शुरू किया है।

 

प्रांत संघचालक डॉ. वर्मा ने आज कि संघ का मुख्य उद्देश्य देश और समाज की सेवा है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है। पथ संचालन जैसे आयोजनों के माध्यम से हम लोगों को एकजुट करने का प्रयास करते हैं। संघ की शाखाओं में रोजाना होने वाले कार्यक्रम जैसे शारीरिक व्यायाम, चिंतन और सामाजिक चर्चा, स्वयंसेवकों को देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हैं। 

 

उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के मौके पर संघ ने हर मंडल में विशेष आयोजन करने की योजना बनाई है। इन आयोजनों में अगले 100 वर्षों के लिए संघ की नीतियों और योजनाओं को साझा किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि हमारा लक्ष्य हिंदू समाज को एकजुट करना और समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाना है। इससे न केवल समाज मजबूत होगा, बल्कि देश भी और सशक्त बनेगा। संघ युवाओं को देश सेवा और सामाजिक कार्यों से जोड़ना चाहता है। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम, जैसे कार्यशालाएं, सेमिनार और सामाजिक सेवा के कार्य, आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही संघ देश विरोधी ताकतों और उनके एजेंडों को बेनकाब करने के लिए भी सक्रिय है।

 

डॉ. वर्मा ने जोर देकर कहा कि संघ के काम जमीनी स्तर पर और मजबूत करना होगा। स्वयंसेवक गाँव-गाँव, शहर-शहर जाकर लोगों को एकता और सेवा का संदेश देंगे। इस शताब्दी वर्ष में संघ का संकल्प है कि वह समाज के हर व्यक्ति को जोड़ें और देश को प्रगति के पथ पर ले जाएं।

 

 
MadhyaBharat 2 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.