Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुलताई में प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन बच्चियां तालाब में डूबी
betul, Three girls drowned, immersion in Multai

मुलताई । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में शुक्रवार दाेपहर काे बड़ा हादसा हाे गया। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दाैरान तीन बच्चियां तालाब में डूब गई। माैके पर माैजूद लाेगाें ने दाे बच्चियाें काे सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक बच्ची लापता है। रेस्क्यू टीम उसे तलाश रही है।

 

जानकारी के अनुसार हादसा सोनौली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। ग्रामीण देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तालाब पर पहुंचे थे। इसी दौरान तीन बच्चियां लक्ष्मी (12), मुस्कान (18) और मोनिका मराठी (11) तालाब में नहाने उतर गईं। तीनों गहराई में चली गईं और डूबने लगीं। चीखने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग तुरंत पानी में कूदे। लाेगाें ने मुस्कान और मोनिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन लक्ष्मी गहराई में समा गई।

 

हादसे की सूचना मिलने पर तहसीलदार संजय बारिया और थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब काफी गहरा है और इसके किनारों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। लापता बच्ची लक्ष्मी 10वीं क्लास में पढ़ती है। पिता राजेंद्र उमरता मुलताई के होटल में काम करते हैं।

 
 

 

MadhyaBharat 3 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.