Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह में शामिल हुई दुर्गा प्रतिमाएं सुबह तक हुई विसर्जित
jabalpur,   pickup vehicle ,carrying Durga idol

जबलपुर । नौ दिवसीय शक्ति उपासना के पर्व के समापन अवसर पर संस्कारधानी का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह भव्यता के साथ निकाला गया। दशहरा चल समारोह का शुभारंभ महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक अभिलाष पांडेय,सहित सन्त महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों ने किया। महापौर ने प्रथम पूजन अर्चन के साथ प्रभु श्री राम की आरती उतारी।

इस ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह में शहर की प्रसिद्ध रामलीला, जिसका इतिहास लगभग 150 वर्ष का है, गोविंदगंज रामलीला समिति ने नेतृत्व किया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के साथ लंकेश रावण के युद्ध की चलित झांकी भी चल समारोह में प्रदर्शित की गई। रामलीला के पश्चात शहर में स्थापित प्रमुख प्रतिमाएं इस दशहरा चल समारोह में शामिल हुई। स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित मां दुर्गा की प्रतिमाएं क्रमशः सुनरहाई दुर्गा उत्सव समिति, नुनहाई दुर्गा उत्सव समिति, राष्ट्रीय दुर्गोत्सव समिति, नवज्योति दुर्गा उत्सव समिति सहित बृहद महाकाली समिति की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रही।

 

इस अवसर पर दशहरा चल समारोह के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने बताया की इस गौरवशाली परंपरा का निर्वहन सतत रूप से आगे बढ़ता रहे इसके लिए अनेक प्रयास किए गए। उन्होंने कहा संस्कारधानी का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह पूरे भारत में दूसरे नंबर पर है। हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए एवं इस दशहरा चल समारोह को संचालित करने के लिए शहर की प्रमुख दुर्गा उत्सव समितियां का मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। यह परंपरा आगामी पीढ़ियों तक इसी तरह कायम रहे इसके लिए मां भगवती से प्रार्थना करता हूं। उत्तर मध्य के विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने इस दशहरा चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को निर्देश दिए थे। मैं स्वयं सुबह तक चलने वाले दशहरा चल समारोह की दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल पर मौजूद रहा। ईश्वर क्रेन के माध्यम से विशाल प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई।


इस दशहरा चल समारोह में जुलूस मार्ग के दोनों और विभिन्न स्वागत मंच लग रहे जिनसे भगवान श्री राम सहित दुर्गा प्रतिमाओं का पूजन अर्चन किया गया।

 

MadhyaBharat 3 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.