Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से तबाही
kathmandu, Landslides and floods ,wreak havoc in Nepal

काठमांडू । पिछले दो दिनों के भीतर देश भर में विभिन्न आपदाओं के दौरान 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 अन्य बाढ़, भूस्खलन, बिजली गिरने और सड़क दुर्घटनाओं के कारण घायल हो गए हैं।

 

सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बताया कि अकेले इलाम जिले में बाढ़ और भूस्खलन से 28 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अतिरिक्त आपदा से संबंधित घटनाओं में 11 लोगों के लापता होने की सूचना है। इलाम जिले के सूर्योदय नगरपालिका में पांच, इलाम नगरपालिका में छह, देवमाई नगरपालिका में दो, फाक्फोक्थुम ग्रामीण पालिका में एक, मंगसेबुंग ग्रामीण नगर पालिका में तीन, मैजोगमाई ग्रामीण पालिका में आठ और संदकपुर ग्रामीण पालिका में तीन मौतें हुई हैं।

 

प्रवक्ता थापा के मुताबिक उदयपुर जिले में दो, रौतहट जिले में तीन, रसुवा में चार और काठमांडू में एक मौत हुई है। अलग-अलग घटनाओं में खोटांग, भोजपुर, रौतहट और मकवानपुर जिलों में बिजली गिरने से आठ लोग घायल हो गए। इस बीच, पांचथर जिले में एक और भूस्खलन के कारण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

MadhyaBharat 5 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.