Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश
dhamtari,   raid was conducted ,  gambling

धमतरी । धमतरी पुलिस ने सोमवार छह अक्टूबर को बेंदरानवागांव के जंगल में जुआ खेल रहे नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से 40 हजार 200 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन और चार वाहन समेत कुल दो लाख 60 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त किया है।


थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेंदरानवागांव के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। हाथी विचरण क्षेत्र होने के कारण जुआरियों को यह भ्रम था कि पुलिस वहाँ तक नहीं पहुँचेगी, परंतु धमतरी पुलिस ने दो दिनों तक ड्रोन से इलाके की रेकी कर सटीक कार्रवाई की योजना बनाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी के दौरान नौ जुआरियों को धर-दबोचा गया। पुलिस ने मौके से 40 हजार 200 रुपये नकद, ताश की गड्डी, तालपत्री, सात स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल और चार वाहन (तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी) बरामद किए।

 

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत की गई यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

गिरफ्तार जुआरियों में ऋषभ अजमानी, अनमोल उर्फ सौरभ ज्ञानचंदानी, राजीव मीनपाल, संतोष सोरी, संतोष निर्मलकर, मनोज साहू, सावन उर्फ गुड्डू यादव, हरिश पवार और श्यामलाल ध्रुव शामिल हैं। सभी के विरुद्ध थाना रूद्री में धारा 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


 

MadhyaBharat 6 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.