Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेटे ने लात-घूंसों से पीट-पीटकर पिता की हत्या
balrampur, Son beats father, kicks and punches

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिता की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। थाना सामरीपाठ पुलिस ने घटना के रिपाेर्ट दर्ज हाेने के 24 घंटे बाद बीते रविवार की शाम काे आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। शराब के नशे में हुए पारिवारिक विवाद ने एक बाप-बेटे के रिश्ते को खून से रंग दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने आज साेमवार काे खुलासा करते हुए बताया कि थाना सामरीपाठ क्षेत्र के ग्राम बेतपानी निवासी प्रार्थिया सोमारी नगेसिया उम्र 52 वर्ष ने 3 अक्टूबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका सौतेला बेटा जयकरण नगेसिया उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बेतपानी,  2 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3 बजे शराब के नशे में घर आया और अपने पिता से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान आरोपित जयकरण ने अपने पिता प्रभु नगेसिया को जमीन पर पटक दिया और हाथ-मुक्कों तथा पैरों से बेरहमी से मारपीट की। सिर, छाती और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से प्रभु नगेसिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के समय मृतक का बेटा सुखदेव नगेसिया (कोरंधा) एवं संजय उर्फ संजू नगेसिया (आसनपानी) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपित ने हमला जारी रखा।

प्रार्थिया की सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 35/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा तैयार किया एवं पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की संक्षिप्त पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु सिर और छाती में आई गंभीर चोटों से आंतरिक रक्तस्राव के कारण होना बताया गया। मामला प्रथम दृष्टया हत्या का पाये जाने पर पुलिस ने अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस टीम ने आरोपित जयकरण नगेसिया को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपित द्वारा अपराध करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

MadhyaBharat 6 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.