Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मानदेय को लेकर गांधी मैदान में गूंजा सक्रिय महिलाओं का आक्रोश
dhamtari,   anger of active women, Gandhi Maidan

धमतरी । मानदेय वृद्धि, कार्य से जबरन हटाने की प्रक्रिया पर रोक और कर्मचारी दर्जा देने की मांग को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एनआरएलएम बिहान योजना के अंतर्गत कार्यरत सीआरपी सक्रिय महिलाओं ने आज मंगलवार  को गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

महिलाओं का कहना है कि वे राज्य और केंद्र की कई विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का भार उठाती हैं। समूह गठन, मीटिंग, लोन दिलाना, खातों का आडिट, बीमा, सर्वे से लेकर मनरेगा, पशुपालन, कृषि और आजीविका संबंधी पूरी जानकारी ऑनलाइन-ऑफलाइन संकलित करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। इसके साथ ही उन्हें स्वच्छता अभियान, जल जीवन योजना, आंगनबाड़ी कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड और विभिन्न सर्वे कार्य भी बिना किसी अतिरिक्त मेहनताना के करने पड़ते हैं।

महिलाओं ने बताया कि उनका मासिक मानदेय मात्र 1910 रुपये है, जो न्यूनतम जरूरतों के लिए भी पर्याप्त नहीं। जबकि पड़ोसी महाराष्ट्र में सक्रिय महिला को छह हजार मिलते हैं। निजी मोबाइल से ऑनलाइन काम करने, नेट रिचार्ज, ट्रेनों और मीटिंग्स में आने-जाने के खर्च का कोई भत्ता नहीं दिया जाता। मानदेय भी कई ब्लॉकों में पांच-छह महीने में एक बार दिया जाता है, वह भी काट-छांट कर। कई वर्षों से सेवा दे रही महिलाओं को अचानक कार्य से हटाने की कार्रवाई को उन्होंने अलोकतांत्रिक और अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकोस, वीपीआरपी और लखपति दीदी जैसे विशेष कार्यों का भुगतान भी समय पर नहीं मिलता। संघ की सदस्य दामिनी साहू, सोमनी साहू ने कहा कि अपनी मेहनत का उचित सम्मान और अधिकार पाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर कौशल्या साहू, रत्नावली, प्रेमलता साहू, रश्मि गनीर, जीवनी ध्रुव, लता साहू रेणुका साहू, रामेश्वरी खूंटे, सुनीता साहू, कुसुमलता तारक, पुष्पा मेश्राम, ममता पटेल, ईश्वरी पटेल, रेखा साहू, नीतू साहू, द्रौपदी ध्रुव, कुंती ध्रुव सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

महिलाओं ने अपनी मुख्य मांगों में मानदेय को सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाने, न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार भुगतान, जबरन हटाने की प्रक्रिया पर रोक, सभी को मोबाइल व नेट भत्ता, यात्रा भत्ता, प्रतिमाह सीधा बैंक खाते में भुगतान, नियुक्ति पत्र और नियमितिकरण।

MadhyaBharat 7 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.