Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आरकेएम पॉवर प्लांट में चार मजदूरों की मौत मामले में प्रबंधन से जुड़े आठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
raipur,  case registered , RKM Power Plant

सक्ती/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के आरकेएम पॉवर प्लांट में 8 अक्टूबर मंगलवार की देर रात को काम के दौरान ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने प्लांट के मालिक सहित प्रबंधन से जुड़े 8 अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1), 289 एवं 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि लिफ्ट का मेंटेनेंस कुछ दिन पहले ही किया गया था, इसलिए मेंटेनेंस की भी जांच की जाएगी।

सक्ति जिला कलेक्ट्रट कार्यालय से आज गुरुवार काे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए टीम गठित की है। डभरा एसडीएम 30 दिवस के अंदर पूरे घटना की जांच कर कारणों का पता लगाएंगे और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे।

इस मामले को लेकर जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें कंपनी के मालिक सह-निदेशक डॉ. अंडाल अरुमुगम, निदेशक टी.एम. सिंगारवेल, प्लांट हेड, फैक्ट्री मैनेजर सममुख राव, बॉयलर और टर्बाइन मेंटेनेंस हेड कमलेश कुमार अग्रवाल, सेफ्टी ऑफिसर मनोज राउत, पी एंड एम मेंटेनेंस ऑफिसर वेसलीमनी और लिफ्ट इंजीनियर कृष्णा गौरव शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि यह हादसा सक्ति जिला के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा गाँव में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हुआ।मजदूर बॉयलर की मरम्मत के लिए लिफ्ट में सवार होकर जा रहे थे, तभी लिफ्ट का स्टील वायर टूट गया।लिफ्ट 40 मीटर की ऊँचाई से नीचे गिर गई, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, और बाद में एक और घायल मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 

 

MadhyaBharat 9 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.