Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
क्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर शानदार स्वागत
austrelia, Defence Minister Rajnath Singh ,Australian Air Force base

कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) । भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। उनका रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स बेस पर जोरदार स्वागत किया गया। सिंह ने एक्स पर लिखा, '' कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस में आगमन पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षामंत्री पीटर खलील ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मैं अपने मित्र, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ शीघ्र ही द्विपक्षीय बैठक की आशा करता हूं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह की यह यात्रा ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर हो रही है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 2014 के बाद से किसी रक्षा मंत्री की यह पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा है। रक्षामंत्री की यात्रा का मुख्य आकर्षण उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय चर्चा होगी। वह सिडनी में एक व्‍यापारिक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इसमें दोनों पक्षों के उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे।

वह ऑस्ट्रेलिया के अन्य राष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए नई और सार्थक पहलों की तलाश करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। इस यात्रा के दौरान, तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की योजना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि समय के साथ दोनों देशों के रक्षा संबंधों में विस्तार हुआ है और इसमें दोनों सेनाओं के बीच व्यापक संवाद, सैन्य आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय दौरे, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम, समुद्री क्षेत्र में सहयोग, जहाजों के दौरे और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को 2009 में रणनीतिक साझेदारी से बढ़ाकर 2020 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) कर दिया है। दोनों देशों के बीच गहरा रिश्ता है, जो साझा मूल्यों - बहुलवादी, वेस्टमिंस्टर-शैली के लोकतंत्र, राष्ट्रमंडल परंपराओं, बढ़ती आर्थिक सहभागिता और उच्च-स्तरीय संवादों में निहित है। लंबे समय से चले आ रहे लोगों के बीच संबंध, ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की उपस्थिति के साथ ही साथ मजबूत पर्यटन एवं खेल संबंधों ने दोनों देशों के बीच स्थायी साझेदारी को और मजबूती प्रदान की है।

रिचर्ड मार्लेस ने पिछली बार जून 2025 में भारत का दौरा किया था और अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस यात्रा के दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी भेंट की थी।

MadhyaBharat 9 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.