Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्कूल में छात्रा के बेंच के नीचे बैठा था आठ फीट का विशालकाय अजगर
korba, giant eight-foot python ,student

कोरबा । कोरबा में सांप निकलने की दो घटनाएं सामने आई हैं। एसईसीएल स्थित आत्मानंद पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा में 8 फीट का अजगर मिलने से हड़कंप मच गया, वहीं एक घर के तबेले से 5 फीट लंबा कोबरा पकड़ा गया।

 

शनिवार सुबह करीब 10 बजे आत्मानंद पब्लिक स्कूल में गणित की क्लास चल रही थी। एक छात्रा के बेंच के नीचे 8 फीट का विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा था। अजगर की फुंकार सुनकर क्लास में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक और छात्र तुरंत क्लासरूम से बाहर निकल आए।

स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

स्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। स्नेक कैचर उमेश यादव ने अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इससे पहले शुक्रवार देर रात कोरबा जिले के बालको नगर के जामबहार क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बन गया। सुनील उरांव के घर के तबेले में लगभग 5 फीट लंबा जहरीला नाग (कोबरा) दिखाई दिया।

पाया जाता न्यूरोटॉक्सिक जहर

ग्रामीणों ने तुरंत सर्प मित्र सोमैया पांडेय और उमेश यादव की टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आक्रामक कोबरा को सुरक्षित पकड़ा। सर्प मित्र टीम ने बताया कि यह भारतीय कोबरा (इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा) प्रजाति का सांप है, जिसमें न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता है। इसे वन विभाग को सूचित कर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया। मकान मालिक ने बताया कि तबेले में रखे बर्तनों पर नजर पड़ने पर उन्हें सांप दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने सर्प मित्र टीम को सूचना दी।

 

 

MadhyaBharat 11 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.