Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दीपावली की रौनक से गुलज़ार हुआ धमतरी बाजार
 Dhamtari ,market is full,  Diwali splendor

धमतरी । दीपावली नज़दीक आते ही धमतरी शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। मकई चौक, गोल बाजार, रामबाग, सिहावा चौक, इतवारी बाजार, आमा तालाब रोड और रत्नाबांधा रोड सहित शहर के कई हिस्सों में रंगोली की बिक्री जोरों पर है।

दीपावली की तैयारियों के साथ ही शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और हर तरफ उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। रंगोली भंडार में न केवल स्थानीय लोग, बल्कि आसपास के गांवों और कस्बों से भी खरीदार पहुंच रहे हैं। यहां की रंग-बिरंगी, चमकीली रंगोली की आसपास के क्षेत्रों में खास मांग है। रंगोली के साथ ही फूल, देवी-देवताओं के चित्र वाले आकर्षक कार्डबोर्ड कटआउट, चलनी, और रंगोली बनाने के उपकरण भी बाजार में खूब बिक रहे हैं। लाल, पीले, नीले, बैंगनी, गुलाबी, संतरे और हरे रंग की विभिन्न शेड वाली रंगोली बाजार की शोभा बढ़ा रही है। रंगोली विक्रेता संजय कुमार देवांगन ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रंगोली की कीमतों में लगभग 10 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बिक्री में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि‍ से ही खरीद में तेजी आई थी और दीपावली के करीब आते-आते मांग और बढ़ गई है।

दीपावली पर घरों को सजाने की परंपरा के चलते रंगोली की मांग हर साल बढ़ जाती है। मान्यता है कि रंगोली से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी लक्ष्मी का स्वागत होता है। यही कारण है कि लोग अपने घरों की सजावट के लिए आकर्षक डिजाइन और रंगों वाली रंगोली सामग्री खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं। बाजारों में रंगोली के रंगीन पाउडर से लेकर चमकीले सजावटी सामान तक सब कुछ उपलब्ध है।

 

MadhyaBharat 11 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.