Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गरियाबंद में बीमार हाथी ने एक ग्रामीण की कुचलकर ली जान
gariaband,   sick elephant crushed , villager to death

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीता नदी अभयारण्य के तौरेगा रेंज में पिछले 20-25 दिनों से बीमार हाथी घूम रह है, जाे अब आक्रामक हाे गया है। मुंह में तकलीफ होने के कारण वह खाना नहीं खा पा रहा है। बीती रात उसने एक ग्रामीण की कुचलकर जान ले ली। वन विभाग की टीम ने वनतारा को भी बीमार हाथी के संबंध में पत्राचार किया है।

उदंती सीता नदी अभयारण्य के उप निदेशक वरुण जैन ने आज रविवार काे बताया कि हाथी पिछले 20-25 दिनों से बीमार है, वन विभाग की टीम ने उसका इलाज भी किया था, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।  वह दल से बिछड़कर अलग हो गया है। मुंह में तकलीफ होने के कारण वह आक्रमक हो चुका है।  वह बार-बार नेशनल हाईवे पर भी पहुंच रहा था। ग्रामीणों को मुनादी कर जंगल की ओर जाने से मना किया जा रहा है। इसी बीच  शनिवार की रात कोदोमाली गांव में एक ग्रामीण का सामना बीमार हाथी से हो गया। हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान जंगल सिंह (48 साल) के रूप में हुई है। वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी गई है। 

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जब तक फिजिकल टेस्ट नहीं हो जाता, बीमारी के सही कारणों का पता नहीं चल पाएगा। इस संबंध में वंतरा को भी पत्राचार किया गया है। रेंज के अधिकारी और वनकर्मी हाथी की 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं, साथ ही आसपास के लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

 

MadhyaBharat 12 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.