Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या
korba, Drunk husband kills wife, commits suicide

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैगा गांव में देर रात शनिवार को एक ट्रक चालक ने शराब के नशे में पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम संतराम यादव बताया जा रहा है, जो पेशे से ट्रक चालक था। संतराम और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। शनिवार रात किसी बात को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि संतराम शराब के नशे में था और गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के कुछ ही समय बाद संतराम ने भी खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक घर से कोई आवाज नहीं आई, तो पड़ोसियों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पति-पत्नी दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पसान थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से कुछ सामान जब्त किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

MadhyaBharat 12 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.