Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सुप्रीम कोर्ट ने दिए करूर भगदड़ की सीबीआई जांच के आदेश
new delhi, Supreme Court,orders CBI probe

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने 27 सितंबर को टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान करूर में हुई भगदड़ की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। जस्टिस जेके माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। कोर्ट ने सीबीआई जांच की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व जज जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने का भी आदेश दिया है। समिति में तमिलनाडु कैडर के दो आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे, जो तमिलनाडु के मूल निवासी नहीं होंगे।


उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु पुलिस से सवाल पूछा कि करुर में जब एआईएडीएमके पार्टी को रैली की इजाजत नहीं दी गई, तो उसी ग्राउंड पर टीवीके पार्टी को रैली करने की इजाजत कैसे दी गई। कोर्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश की आलोचना की, जिसमें तमिलनाडु पुलिस अधिकारियों की एसआईटी गठित करने का आदेश दिया गया था। कोर्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय की इस बात के लिए भी आलोचना की कि करुर हादसे के मामले पर उसका क्षेत्राधिकार नहीं होने के बावजूद उसने सुनवाई की।

 

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि करुर मामले में क्षेत्राधिकार उच्च न्यायालय की मदुरै बेंच को है, ऐसे में मद्रास उच्च न्यायालय कैसे सुनवाई कर सकता है। मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश को टीवी के पार्टी ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। इस भगदड़ में 41 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

MadhyaBharat 13 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.