Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
गूगल की निवेश योजना को देश को टेक्नोलॉजी नेतृत्व देने वाली : प्रधानमंत्री
new delhi, Google

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी टेक कंपनी गूगल की निवेश योजना को विकास के लिए उपयोगी और भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में स्थापित करने वाला बताया है। गूगल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) हब और गीगावॉट-स्केल डाटा सेंटर विकसित करने के लिए 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उद्योगपति गौतम अडानी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए इसे देश की डिजिटल प्रगति, युवाओं के लिए अवसर और एआई नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें विशाखापत्तनम जैसे गतिशील शहर में गूगल एआई हब के शुभारंभ से बेहद प्रसन्नता हुई है। यह बहुआयामी निवेश गीगावॉट-स्केल डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल करता है, जो विकसित भारत के उनके विजन से मेल खाता है। यह तकनीक को लोकतांत्रिक बनाएगा, सभी के लिए एआई सुनिश्चित करेगा और भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में स्थापित करेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स पर लिखा कि गूगल द्वारा निवेश की घोषणा एक बड़ा अवसर है। भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण अब डिजिटल नेतृत्वकर्ता बन गया है और जल्द ही एआई और क्वांटम जैसे क्षेत्रों में भी अग्रणी होगा। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और आईटी मंत्री लोकेश नारा की पहल की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गूगल का यह 15 अरब डॉलर का निवेश विश्वस्तरीय एआई हब और डाटा सेंटर के निर्माण में होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके विजन और तेजी से अमल की वजह से यह संभव हुआ है। एआई के इस युग में भारत को अग्रणी बनाए रखने के लिए युवाओं को री-स्किल और अप-स्किल करना बेहद जरूरी है। यह डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर स्टार्टअप्स, शोध और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी होगा।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दिन को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी बल्कि भारतीय युवाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगी। उन्होंने भारत सरकार और गूगल की तेज कार्यशैली की सराहना की और कहा कि डेटा विकास का नया ईंधन है, जिसे एआई के साथ प्रभावी रूप से उपयोग करना होगा।

उद्योगपति गौतम अडानी ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। अडानी समूह गूगल के साथ मिलकर विशाखापत्तनम में भारत का सबसे बड़ा एआई डाटा सेंटर परिसर बना रहा है, जो विशेष रूप से एआई की मांगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह केंद्र डीप लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क प्रशिक्षण और बड़े एआई मॉडल के निष्कर्षण के लिए आवश्यक कंप्यूटिंग शक्ति प्रदान करेगा और देश के स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स और वित्त जैसे क्षेत्रों में एआई समाधान को बढ़ावा देगा।

उल्लेखनीय है कि गूगल अगले पांच वर्षों में विशाखापत्तनम में 15 अरब डॉलर का एआई हब स्थापित करेगा। यह प्रोजेक्ट अडानीकॉननेक्स और एयरटेल के साथ साझेदारी में होगा, जिसमें क्लीन एनर्जी और सबसी केबल नेटवर्क का उपयोग होगा। गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा कि इस डेटा सेंटर की शुरुआती क्षमता 1 गीगावाट होगी, जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा। आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार, इस निवेश से करीब 1.88 लाख नई नौकरियां सृजित होंगी। यह अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा एआई हब होगा और 12 देशों के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा होगा।

MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.