Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राहुल गांधी चंडीगढ़ में आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले
chandigarh, Rahul Gandhi , IPS Y Puran Kumar
चंडीगढ़ । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे और आत्महत्या करने वाले िणा े आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिले। पत्नी अमनीत पी कुमार व उनकी बेटियों के साथ मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया
 
िणा े आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने बीते 7 अक्टूबर को खुदकुशी कर ली उनके पास से मिले सुसाइड नोट में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के नाम थे इन सभी पर पूरन कुमार ने उत्पीड़न और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे आईपीएस वाई पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम लिखा था, जिसके बाद बीती रात उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है
 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे और वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार व उनकी बेटियों से मुलाक़ात की उनके साथ रियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी सैलजा, वरूण चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा समेत कई नेता मौजूद थे। परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक परिवार का मामला नहीं है। देश के करोड़ों दलित भाई-बहनों में इस घटना से गलत संदेश जा रहा है कि वे कितने ही उच्च मानसिक क्षमता वाले, योग्य और कामयाब क्यों न हों, अगर वे दलित हैं, तो उन्हें दबाया जा सकता है। उन्हें कुचला जा सकता है।


राहुल गांधी ने कहा कि इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधा संदेश देते हुए कहा कि सरकार ने बेटियों को जो आश्वासन दिया है, उसे पूरा की कीजिए। उन्होंने कहा कि सरकार अब तमाशा बंद करे। उन्होंने कहा कि परिवार पर जो दबाव है, उसे तुरंत हटाया जाए। राहुल ने कहा कि आईपीएस अधिकारी को मरने के बाद सम्मान मिलन चाहिए। परिवार ने दो-टूक कहा है कि अगर सम्मान नहीं दिया, तो हम मानेंगे नहीं। परिवार की मांग को पूरी तरह से सही ठहराते हुए राहुल ने कहा कि यह एक परिवार की नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के हर दलित भाई-बहन के सम्मान की बात है।

MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.