Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विदिशा में टायर-ट्यूब की दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी
vidisha, Fire breaks out , tyre-tube shop

विदिशा । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सागर पुलिया क्षेत्र में मंगलवार काे एक टायर-ट्यूब की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही माैके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का नया माल जलकर खाक हो गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि सटीक वजह की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार सागर पुलिया पर टायर-ट्यूब की दुकान से मंगलवार काे अचानक लाेगाें ने धुआं उठता देखा गया। दुकान का संचालन दयाराम नाम का व्यक्ति करता था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण दुकान में आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और दुकानदार को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था।

 

दुकान संचालक दयाराम ने बताया कि उनके दो बेटे यह दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने से ठीक एक दिन पहले ही दुकान में नया माल आया था, जिसमें कई टायर और ट्यूब शामिल थे। यह सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। दयाराम के अनुसार, आगजनी में करीब चार लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने यह भी बताया कि दो साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है।

 
 
 
MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.