Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
चंगाई सभा पर रोक लगाने के लिए कौन सा कानूनी प्रावधान : कांग्रेस
raipur, What legal provision , Congress

रायपुर । कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गृहमंत्री व‍िजय शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए पूछा है क‍ि चंगाई सभा पर रोक लगाने के लिए उनके पास कौन सा कानूनी प्रावधान है? क्या ऐसा कोई कानून बना है, जिसके तहत किसी धार्मिक सभा को रोका जा सके?.। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।

 

गृहमंत्री व‍िजय शर्मा के बयान पर कांग्रेस ने  बुधवार काे बयान जारी कर कहा कि क्या ऐसा कोई कानून बना है, जिसके तहत किसी धार्मिक सभा को रोका जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है और संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता से खिलवाड़ कर रही है।

 

सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब धर्मांतरण पर कानून बनाने की बातें करती थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार से इस पर जवाब मांगा था, लेकिन आज तक डबल इंजन की सरकार कोई ठोस कानून नहीं बना पाई। कांग्रेस का कहना है कि सरकार संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक रंग देकर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाना चाहती है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून लाए जाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार राज्य में अवैध धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए एक नया कानून लाएगी। अभी छत्तीसगढ़ में जबरन धर्मांतरण के मामलों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 1968 लागू है।

 

 

 

MadhyaBharat 15 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.