Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी वार्ड 5 की नवनिर्मित साढ़े छह लाख की सड़क
raigarh,   newly constructed road , corruption

रायगढ़ ।छत्तीसगढ़ के मानचित्र में घरघोडा नगर पंचायत प्रशासनिक अधिकारी- कर्मचारी की अजब- गजब कार्यप्रणाली से सुर्खियों में लंबे समय से बना है। बेलगाम कार्यप्रणाली से जनता गाढ़ी मेहनत की कमाई भ्रष्टाचार कर राशियों का बंदरबांट किए जाने से विकास की गति में विराम लगने लगा है। ताजा तरीन मामला वार्ड क्रमांक 5 में से नव निर्मित सड़क में सामने आया है। गुणवत्ताहीन सड़क को तोड़ने के आदेश के बावजूद ठेकेदार अधिकारियों के संरक्षण में भुगतान की मांग किया गया है। ऐसे में वार्ड वासी इससे गहरी नाराजगी जताते हुए आंदोलन की राह में है।

 

दरअसल नगर पंचायत ने वार्ड नंबर 5 राजू साहू के घर से बाबूलाल साहू के घर तक 6.40 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण की निविदा निकाली गई। जिसमे ठेका दीप्ति मिश्रा को दिया गया था। लेकिन ठेकेदार ने घटिया निर्माण किया गया, सीमेंट की परत उधड़ते हुए धूल के गुब्बार ने जनता को परेशानी में डाल दिया। जिससे जनता का मिजाज उखड़ गया, काफी विवाद और भ्रष्टाचार पर आवाज बुलंद किए। शिकायतों के बाद नगर पंचायत सीएमओ ने सड़क की गुणवत्ता जांच के आदेश दिए। जांच में इंजीनियर ने अपने प्रतिवेदन में सड़क की गुणवत्ता खराब पाए जाने की पुष्टि की। प्रतिवेदन के आधार पर सीएमओ ने तत्काल सड़क तोड़ने के निर्देश जारी किए, लेकिन आज तक सड़क नहीं तोड़ी गई है। एक तरफ भ्रष्टाचार से बनी सड़क ओर दूसरी ओर तोड़े जाने के आदेश के बीच भुगतान की मांग ठेकेदार ने पत्र जारी कर किया गया हैं।  राजनीतिक गलियारों में भी यह मुद्दा छाया हुआ है। वार्ड के लोगों ने बताया कि   सड़क की गुणवत्ता खराब होने से उसकी परत उधड़ रही है, इससे धूल के कण के स्वरूप उड़ रहे है।उड़ती धूल से लोग खांसी, सर्दी-जुकाम और एलर्जी जैसी बीमारियों के घेरे जाने की चिंता सता रही है।इससे इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

 

इस संबध में वार्ड नं 5 के पार्षद यश सिन्हा ने आज बताया कि सड़क काफी घटिया स्तर की बनी हुई है इसको लेकर हमारे द्वारा आंदोलन किया गया था, जिस पर नगर पंचायत प्रशासन ने जांच के बाद सड़क तोड़ने का आदेश भी दिया है। लेकिन इस पर मौन धारण जिम्मेदार अधिकारी किए है इससे कही न कही ठेकेदार को लाभ देने की कोशिश की जा रही है।

इस संबध में स्थानीय निवासी प्रेम अग्रवाल ने बताया कि अच्छी सड़क मूलभूत सुविधाएं हर वार्ड में होना चाहिए लेकिन इस दिशा में पहल तो शासन करती है परंतु भ्रष्टाचार कर शासन की अच्छी मंशा को ध्वस्त कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वर्तमान में सड़क के धूल से स्वास रोग से बीमार होने का डर है।

 

इस संबध में संयुक्त संचालक ,नगरीय प्रशासनप्रशासन रमेश जयसवाल ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर घरघोड़ा नगर पंचायत में बनाएं गए सड़क में भुगतान रोकने का आदेश दिया गया, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नही किया जायेगा।

 

MadhyaBharat 16 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.