Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धनतेरस और दीपावली पर पुलिस की सख्त तैयारी
raigarh, Strict police preparations, Dhanteras and Diwali

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आज गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सराफा व्यापारियों और बैंक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

पहली बैठक शहर के सराफा व्यापारियों के साथ हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने की। बैठक में डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा और नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल उपस्थित रहे। सीएसपी मिश्रा ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में लेनदेन और भीड़ बढ़ने के कारण आपराधिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं, ऐसे में सराफा दुकानों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से मार्केट क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी तथा सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही सराफा संचालकों से कहा गया कि वे भी अपने स्तर पर कर्मचारियों को अलर्ट रखें, दुकान खोलते और बंद करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

बैठक में अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करें, रिकॉर्डिंग की स्थिति सुनिश्चित रखें और रात्रि में ड्यूटी पर तैनात गार्डों को भी सीसीटीवी की निगरानी का निर्देश दें।

 

इस दौरान उपस्थित सराफा व्यापारी श्याम सुंदर, पवन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विजय सोनी, अनिल अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, अशोक सोनी,  संतोष तिवारी, अखिल केडिया, विवेक सोनी और राज मेहर को आवश्यक सुरक्षा दिशानिर्देश दिए गए और उन्हें बताया गया कि इन निर्देशों को अपने व्यापारी समूहों में साझा कर पालन सुनिश्चित करें।

 

 

MadhyaBharat 16 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.