Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उपराष्ट्रपति के घर को बम से उड़ाने की धमकी का मिला मेल
chennai, Email threatening,bomb Vice President

चेन्नई । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के चेन्नई में मायलापुर इलाके में स्थित आवास को बम की धमकी के शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी अज्ञात ने पुलिस को एक ईमेल भेजकर धमकी दी है।इसके बाद पुलिस ने सतर्कता

बरते हुए उनके पूरे आवास की छानबीन की लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक नहीं मिला।

नई दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में स्कूलों, मशहूर हस्तियों और महत्वपूर्ण लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिलना आम बात हो गई है। शुक्रवार को चेन्नई के एस्टेट पुलिस स्टेशन को एक ईमेल मिला। ईमेल में कहा गया कि शहर के मायलापुर इलाके में स्थित उपराष्ट्रपति के आवास पर बम रखा गया है। इसके तुरंत बाद उच्चाधिकारियों ने इस सूचना को गंभीरता से लिया। कुछ ही देर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम निरोधक विशेषज्ञ और खोजी कुत्ते के साथ पुलिस बल के साथ उनके आवास 

पर पहुँच गये। पुलिस बल ने उनके पूरे आवास की सघन तलाशी ली लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। 

 

वीआईपी सुरक्षा मानदंडों के अनुसार, अधिकारी पोएस गार्डन स्थित उनके वर्तमान आवास पर भी पहुँचे, लेकिन उनका अपार्टमेंट बंद था। इस लिए वहां तलाशी नहीं जा सकी। आसपास के इलाकों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारी इसे शरारत समझ कर

लाैट गए। पुलिस इस धमकी वाले ईमेल के स्रोत की जांच  कर रही है।

 

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इसी साल सितंबर खाह में पदभार ग्रहण किया है। पुलिस के अनुसार वे मायलापुर स्थित घर खाली कर चुके हैं। लगभग एक साल पहले भी उन्हें ऐसी धमकी मिली थी। वर्तमान में चेन्नई के प्रमुख पोएस गार्डन इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.