Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एक्सीडेंट कर भागे डंपर ने प्रधान आरक्षक को कुचला
damoh,   head constable , accident

दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह नगर में देहात थाना पुलिस के एक प्रधान आरक्षक को एक डम्फर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल प्रधान आरक्षक का नाम अखिलेश तिवारी है और शनिवार को वह किसी मामले में विवेचना करने ईमलाई ग्राम गया हुआ था। उसी समय रास्ते में एक भागते डंफर के पीछे कुछ लोगों ने आवाज देते हुये कहा कि यह डम्फर दुर्घटना करके भागा है।

 

प्रधानारक्षक तिवारी ने डम्फर को रोकने के लिये मोटर साईकिल से पीछा किया इसी दौरान ईमलाई रेल्वे क्रासिंग के पास डंफर चालक ने प्रधानारक्षक अखिलेश तिवारी पर डंफर चढा दिया। प्रधानारक्षक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

सीएसपी एच.आर.पांडे ने बताया कि प्रधानारक्षक का ईलाज चल रहा है और डंफर को जब्‍त्त एवं चालक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

 

थाना प्रभारी दमोह देहात रचना मिश्रा ने बताया कि प्रधानारक्षक अपने कर्तव्य पर था उसने एक पिकअप वाहन को टक्कर मारकर भाग रहे डंफर को रोकने का प्रयास किया था। डंफर चालक ने प्रधानारक्षक को डंफर से कुचलने का प्रयास किया है जिससे मोटर साईकिल पूरी तरह कुचल गयी एवं प्रधानारक्षक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जिसका ईलाज चल रहा है। डंफर दमोह का ही है जिसको जप्त किया गया एवं चालक को हिरासत में लिया गया है।

 

MadhyaBharat 18 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.