Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धान से भरे ट्रक में लगी भीषण आग
gariaband,   truck loaded  paddy ,caught fire

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पैरी नगर स्थित मां कर्मा राइस मिल के बाहर धान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई, आग लगने से ट्रक जलकर खाक हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे ट्रक और धान को भारी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जहां मां कर्मा राइस मिल के बाहर धान से भरे एक खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि आग गोदाम तक नहीं पहुंची। हालांकि ट्रक का अधिकतर हिस्सा जलकर खाक हो गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रक में 200 कट्टा धान भी लोड था, जो पूरी तरह से खराब हो गया है। फिलहाल वाहन में आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस जांच कर रही है।
मिल मालिक विकास साहू ने बताया कि ट्रक का अगला हिस्सा जल गया है, जबकि ट्रक में लोड करीब 200 कट्टा धान पूरी तरह राख हो गया। पूर्व नपा अध्यक्ष गाफू मेमन की तत्परता और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

 
MadhyaBharat 19 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.