Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भूस्खलन से किरंदुल-विशाखापत्तनम मार्ग हुई बाधित
jagdalpur, Landslide blocks, Kirandul-Visakhapatnam road

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर रविवार सुबह करीब 4 बजे हुई भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड हो गया है। चट्टान के टुकड़े पटरियों पर आ जाने से त्याडा और चिपुरुपल्ली के बीच रेल सेवाएं बाधित हो गईं है। वहीं रेलवे ने किरंदुल कोत्तावालसा रेल लाइन पर चलने वाली किरंदुल विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है।

 

किरंदुल-कोट्टावलसा रेलवे लाइन पर भूस्खलन से जब बड़े-बड़े पत्थर और मलबा पटरियों पर गिर गया, जिससे एक मालगाड़ी बीच रास्ते में ही रुक गई। रेलवे अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और मलबा हटाने का काम शुरू करने के लिए टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटरी को बहाल करने के प्रयास जारी हैं । एहतियाती उपाय के तौर पर, किरंदुल-विशाखापत्तनम खंड पर चलने वाली सभी ट्रेनें रविवार के लिए रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द सामान्य रेल सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण निकटवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित भूस्खलन की चिंता भी बढ़ गई है, जिसके कारण रेलवे और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है।

MadhyaBharat 19 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.