Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाराष्ट्र के नासिक में कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरकर दो की मौत
mumbai, Two people died, Karmabhoomi Express

मुंबई । महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास बीती रात मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार के रक्सौल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया । इस घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की छानबीन नासिक रोड पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।


नासिक रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सपकाले ने रविवार को बताया कि कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन युवकों के गिरने की जानकारी मिलते ही वे पुलिस उपनिरीक्षक माली और कांस्टेबल भोले एक दल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। भुसावल जाने वाली पटरी पर किलोमीटर 190/1 और 190/3 के बीच दो युवकों के शव और एक युवक गंभीर रूप से घायल पाया गया। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

मृतकों और घायल युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दीपोत्सव के मद्देनजर उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ होती है, इसलिए प्राथमिक अनुमान है कि दरवाजे के पास खड़े युवक भीड़ के कारण अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। यह पता लगाने के लिए जाँच चल रही है कि युवक त्योहार मनाने बिहार अपने गाँव जा रहे थे या विधानसभा चुनाव में मतदान करने जा रहे थे।

MadhyaBharat 19 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.