Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पंजाब में आतंकी हमले की साजिश नाकाम
chandigarh, Terrorist plot ,foiled in Punjab

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी अपराधिक वारदात की योजना को विफल बनाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) बरामद किया है।

 

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर खुफिया कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसएआई के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने इन्हें यह खतरनाक हथियार मुहैया कराया था। इसके अलावा इनका संपर्क फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी था।

 

पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर बरामद आरपीजी का इस्तेमाल एक निर्धारित आतंकी हमले में किया जाना था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन घरिंडा, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच जारी है। 

MadhyaBharat 21 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.