Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दीपावली का यह पर्व ज्ञान, प्रकाश और संस्कृति का प्रतीक : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
raipur,  festival of Diwali, Education Minister Gajendra Yadav

रायपुर । दीपावली के पावन अवसर पर साेमवार की देर शाम दुर्ग के शक्तिनगर स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में “विष्णु के दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ दीप जलाकर और फटाके फोड़कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनूठे आयोजन में मंत्री यादव ने बच्चों संग दीपोत्सव मनाकर शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

 

मंत्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व ज्ञान, प्रकाश और संस्कृति का प्रतीक है। जिस प्रकार दीप अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार शिक्षा जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाती है। उन्होंने “स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर” थीम के तहत बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। मंत्री यादव ने कहा कि विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि हर कक्षा, हर मन और हर घर में शिक्षा का उजाला फैले। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने “ज्ञान ही सच्चा प्रकाश है” के संकल्प को दोहराया। शाम 5 बजे से शुरू हुए “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में बच्चों ने सुवा नृत्य और दीपावली गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में जब शिक्षा मंत्री ने बच्चों को उपहार वितरित किए, तो विद्यालय परिसर उल्लास और आनंद से गूंज उठा। दीपों की रोशनी से जगमगाता विद्यालय परिसर विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत कर रहा था।

 

कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य देवनारायण चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कमलेश फेकर, पार्षद कांशीराम कोसरे, सुरुचि उमरे, अंजु तिवारी, डीईओ अरविंद मिश्रा, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

MadhyaBharat 21 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.