Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश
dhamtari,     husband and wife, found inside their home

धमतरी  ।   धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदी में  बीती रात  बड़ी घटना घटी है। घर के अंदर पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पत्नी मृत पड़ी हुई थी और उसका पति फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। दीपावली में इस घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है।


आज  बुधवार को पुलिस  से  मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को हितेश यादव के स्टेटस में लिखा हुआ चार लाइन जमकर वायरल होने लगा। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ग्राम हरदी निवासी हितेश यादव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव का लक्ष्मी पूजन के ही दिन रात में हत्या कर खुद फांसी पर लटक गया। 21 की सुबह जब पुलिस को सूचना मिली, मौके पर पहुंचे तो दोनों की लाश कमरे में थी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

करेली बड़ी चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बताया कि यह घटना 20 अक्टूबर की रात 11 से 21 अक्टूबर की सुबह 7 बजे के बीच की है। 21 की सुबह परिजनों ने हितेश के कमरे का दरवाजा खटखटाया जवाब नहीं नहीं मिलने पर उसके भाई ने वेंटिलेशन से देखा तो हितेश फांसी पर लटका हुआ था और उसकी पत्नी की लाश बाजू में पड़ी हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई। सीढ़ी के माध्यम से कमरे में जब उतरे तो देखा उसकी पत्नी लक्ष्मी यादव की लाश पड़ी हुई थी और हितेश फांसी पर लटका हुआ था.... प्रथम दृष्ट्या यह आशंका है कि हितेश ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद लटक गया होगा। कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

मृतक के बड़े भाई ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है  कि हितेश यादव इसका छोटा भाई है जिसका विवाह 1 वर्ष पूर्व ग्राम मोहंदी के लक्ष्मी से हुआ था। लक्ष्मी यादव इसकी पत्नि की छोटी बहन है। विवाह के 02-03 माह बाद इसका छोटा भाई हितेश अपनी पत्नि लक्ष्मी को साथ लेकर ग्राम मोहंदी अपने ससुर संतोष यादव के घर जाकर निवास कर रहे थे। 19 अक्टूबर की शाम करीबन 5:30 दिवाली त्यौहार मनाने के लिये इसका छोटा भाई हितेश अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ इसके घर ग्राम हरदी आये थे। 20 की रात्रि लगभग 11 बजे भाई बहु लक्ष्मी यादव अपने कमरे में थी। भाई हितेश यादव इसके घर के सामने में था। जिसके बाद घर आकर सो गया परिवार के सदस्य भी सो गये थे। 21 अक्टबर  की सुबह करीबन 7 बजे तक भाई व बहु के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर से आवाज नही आने से यह सीढी लगाकर वेन्टीलेशन से कमरे के अंदर देखा तो इसका भाई हितेश यादव सिलिंग पंखा को लगाने के छत में लगे हुक से साड़ी से फांसी लगकर लटक रहा था ।


वेन्टीलेशन से कमरे के अंदर घुसकर देखा तो कमरे के फर्स में इसके भाई हितेश यादव की पत्नि लक्ष्मी यादव मृत अवस्था में पड़ी थी। जिसके गले में गमछा फंसा हुआ था। जिसकी चूड़ियां भी टूटी हुई बिखरी पड़ी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से खोलकर अपने पिता रघुनाथ यादव के साथ मिलकर अपने भाई हितेश यादव के शव को नीचे ऊतारा।


इस संबंध में मगरलोड थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला ने कहा कि मृतक के नाम से सुसाइड मिला है। इसकी विस्तृत जानकारी ली जा रही है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 22 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.