Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हत्या की नीयत से किया हमला
balrampur, attack with intent , murder

बलरामपुर । आपसी विवाद के बीच धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को बलरामपुर पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरखी का है, जहां बुधवार रात दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान आरोपित ने युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

कोतवाली पुलिस के द्वारा गुरुवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदीप पैकरा (60 वर्ष), निवासी ग्राम डुमरखी, का अनिल यादव से विवाद हो गया था। इसी दौरान प्रदीप पैकरा ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से अनिल यादव के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्राणघातक वार कर दिए। हमले में अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

 

घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने रातभर की तलाश के बाद आरोपित को सुबह गिरफ्तार किया गया। इस घटना पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 147/2025, धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

 

बलरामपुर पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक गंभीर अपराध के आरोपित को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। यह त्वरित कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

MadhyaBharat 23 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.