Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत
balodabazar,   villager died ,elephant attack

बलौदाबाजार । बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक अग्रिम सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई है। साथ ही स्थानीय ग्रामों में मुनादी करवा दी गई है एवं ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि, हाथियों की गतिविधि वाले क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें और किसी भी स्थिति में उनके समीप न जाएं।

वनमण्डलधिकारी से गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारनवापारा अभयारण्य के ग्राम बार के समीपस्थ ग्राम हरदी निवासी कनकु राम की मृत्यु एक हाथी हमले में हो गई। घटना 22 अक्टूबर (बुधवार) शाम लगभग 4 बजे की है, जब मृतक अपने खेत की रखवाली के लिए जा रहे थे। घटना कक्ष क्रमांक 108 के समीप डीके जक्शन बेरियर के पास हुई। वहां तैनात बेरियर चौकीदार नंद कुमार ध्रुव द्वारा मृतक को आगे बढ़ने से रोका गया था, क्योंकि क्षेत्र में एक एकल (लोनर) हाथी का विचरण हो रहा था। चेतावनी के बावजूद युवक आगे बढ़ गया जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई।घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने एवं हाथी से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वन विभाग द्वारा यह भी बताया गया है कि, क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गश्ती दल सक्रिय हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 23 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.