Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
बाबा केदार अपने धाम से विदा शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर में विराजमान होंगे
new delhi, Baba Kedar  , Omkareshwar
रुद्रप्रयाग । पाैराणिक रीति-रिवाजाें और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह 08:30 बजे सेना के बैंड की भक्ति धुन और जयकाराें के बीच भगवान आशुताेष के द्वादश ज्याेर्तिलिंगाें में एक केदारनाथ धाम से बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डाेली ने शीतकाल के लिए अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।
 
इस माैके पर 10 हजार से अधिक शिवभक्ताें ने अपने आराध्य के दर्शन किए। डाेली रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। बाबा केदार की डाेली शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए 25 अक्तूबर काे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हाे जाएगी। इसके बाद अगले छह माह तक शिवभक्त अपने आराध्य की पूजा-अर्चना और दर्शन यहीं पर कर सकेंगे।
 
गुरुवार काे केदारनाथ धाम में सुबह 4 बजे से मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू हाे गई थी। मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ की समाधि पूजा-अर्चना करते हुए अन्य परंपराओं का निर्वहन किया। इस माैके पर बाबा केदार के स्वयंभू लिंग का पुष्प-अक्षत और भस्म से श्रृंगार कर समाधि रूप दिया गया। साथ ही भाेग लगाया गया। मुख्य पुजारी ने अन्य परंपराओं काे निभाते हुए बाबा केदार की पूजा की।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन‌ के अनुरूप भव्य केदार पुरी का निर्माण हुआ और चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने कहा कि धामों के कपाट बंद के बाद शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जायेगा।
 
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम में कपाट बंद हाेने तक 17,68795 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। शीतकालीन यात्रा के लिए भी यात्रियाें काे प्रोत्साहित किया जायेगा और शीतकाल में केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
 
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद हाेने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी देव डोली अपने धाम से प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंच गई है। शुक्रवार काे डाेली रामपुर से रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी और शनिवार 25 अक्टूबर को भगवान केदारनाथ जी की पंच मुखी डोली गुप्तकाशी से शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हाे जाएगी।

 

MadhyaBharat 23 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.