Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ठण्ड का मौसम शुरु होते ही दिखने लगा कोहरे का असर
umaria,   effect of fog started , cold season
उमरिया । मध्य प्रदेश में दीपावली के बाद से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सूबे के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिन में प्रदेश के आधे हिस्से में हल्की बारिश और गरज चमक की स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश में बीते 24 घंटे में छिंदवाड़ा, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, छतरपुर, अशोकनगर, नर्मदापुरम, धार और सतना में हल्की बारिश हुई। वहीं रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
 
तो वहीं दूसरी मध्‍य प्रदेश के कई ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे छाने लगा है। उरिया जिले में रात लगभग 3 बजे से घना कोहरा छाया जिसके कारण सुबह साढ़े 6 बजे नगर सहित ग्रामीण एवं मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी घट कर 10 मीटर रह गई, हाइवे और अन्य सड़क सूनी नजर आने लगी, नगर के भीतर ही अति आवश्यक कार्य से एक्का दुक्का लोग अपने वाहन से आते - जाते नजर आये। सबसे बड़ी बात यह है कि अभी ठण्ड के मौसम की शुरुआत हुई और कोहरे ने अपना पैर पसारना शुरु कर दिया है, ज़ब अभी यह हाल है तो कड़ाके की ठण्ड में क्या होगा।
 
मौसम विभाग का कहना है कि सिस्टम दक्षिण-पूर्व अरब सागर से होते हुए उत्तर-पूर्व हिस्से की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे से ही प्रदेश में असर दिखाई देने लगेगा, लेकिन 25 से 27 अक्टूबर के बीच प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी की स्थिति बनी रहेगी।
MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.