Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तुमड़ीबहार गोशाला का मंत्री रामविचार नेताम ने किया निरीक्षण
dhamtari, Minister Ramvichar Netam, inspected the Tumribahar cowshed.

धमतरी । प्रदेश के कृषि विकास एवं कृषि कल्याण तथा आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम अपने एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी जिले के ग्राम तुमड़ीबहार पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने अंगारमोती माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित गोशाला का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री नेताम ने गौशाला में संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे गौपालन, चिकित्सा सुविधा, चारा प्रबंधन तथा जैविक उत्पाद निर्माण का अवलोकन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दीपक लखोटिया ने मंत्री को बताया कि गौशाला में गायों की समुचित देखरेख के साथ-साथ गोबर एवं मूत्र से जैविक खाद, दीया, धूपबत्ती जैसी ग्राम-आधारित वस्तुओं का निर्माण किया जाता है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। मंत्री नेताम ने गोशाला में की जा रही व्यवस्थाओं और ग्राम विकास में इसके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने ट्रस्ट सदस्यों को इस जनहितकारी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.